DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Jehanabad News: स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
IMG_20250503_171938

जहानाबाद जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री साधु शरण सिंह जी का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव टिमलपुर (प्रखंड काको) में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। श्री सिंह का निधन 2 मई को हुआ था। वे 101 वर्ष के थे और आज़ादी की लड़ाई में उनके साहसिक योगदान के लिए उन्हें समाज में अत्यंत सम्मान प्राप्त था।

अंतिम संस्कार के अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद प्रताप सिंह, जहानाबाद विधायक श्री सुदय यादव, घोसी विधायक श्री रामबली सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती अनिता सिन्हा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने श्री सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र सेवा के कार्यों को नमन किया।

Digital Women Trust

गांव के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाजन और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जनसैलाब यह दर्शा रहा था कि श्री सिंह न केवल स्वतंत्रता संग्राम के नायक थे, बल्कि समाज में प्रेरणा और सम्मान का स्तंभ भी थे।

राजकीय सम्मान के तहत उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ग्रामीणजनों ने भी नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
जहानाबाद जिला प्रशासन और समस्त नागरिक समाज की ओर से श्री साधु शरण सिंह जी को शत-शत नमन करते हुए उनके देशभक्ति, निष्ठा और त्याग को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया गया।
ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें।

Jehanabad News: Freedom fighter Sadhu Sharan Singh cremated with state honors, district administration and public representatives paid tribute

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़