DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बाढ़ प्रभावित किसानों ने आलमपुर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Jehanabad News: बाढ़ प्रभावित किसानों ने आलमपुर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
IMG_20250825_143623

जहानाबाद जिले में बाढ़ से बेहाल किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आलमपुर गांव के ग्रामीणों ने जहानाबाद–शकूराबाद मुख्य मार्ग पर कटे पेड़ रखकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन घंटों बाधित रहा। सूचना पर पारसबीघा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हो सका।

खेतों में पानी, फसलें चौपट

Digital Women Trust

ग्रामीणों ने बताया कि आलमपुर के साथ-साथ चैनपुरा, अमैन और पंडुई समेत कई पंचायतों के खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। धान की फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं। कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि बार-बार जल निकासी की मांग के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

“नेता सिर्फ आश्वासन देते हैं”

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले जब प्रभारी मंत्री से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “जहानाबाद के सभी गांव सुरक्षित हैं।” किसानों का कहना है कि जब हर साल नदी का पानी बढ़ने से खेत और घर डूब जाते हैं, तो आखिर उनकी पीड़ा कौन सुनेगा।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही खेतों से पानी की निकासी और मुआवजे की व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Jehanabad News: Flood affected farmers protested by blocking Alampur road

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़