DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: तलवारबाजी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पटना रवाना


जहानाबाद तलवारबाजी संघ की टीम  16 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना स्थित खेल भवन के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 18 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों श्रेणियों में होगी।

जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले से चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए खिलाड़ी ही भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में कुणाल सिंह आर्या (डीएवी स्कूल), गौरव कुमार वर्मा, विश्वसंस्कर, आस्था कुमारी कश्यप एवं अनन्या पर्वत (ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर), सूरज कुमार, धीरज कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं।

सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने विश्वास जताया कि हमारे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से न सिर्फ अपने स्कूल और संघ बल्कि पूरे जिले का नाम रौशन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

उन्होंने अपील की कि जिलेवासियों का आशीर्वाद और समर्थन इन खिलाड़ियों को लगातार मिलता रहे ताकि ये भविष्य में और ऊँचाइयाँ छू सकें।

Jehanabad News: Fencing team leaves for Patna for state level competition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News