DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ट्रांसफार्मर चोरी से किसानों की बढ़ी चिंता, सांसद की पहल पर जल्द लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

Jehanabad News: ट्रांसफार्मर चोरी से किसानों की बढ़ी चिंता, सांसद की पहल पर जल्द लगेंगे नए ट्रांसफार्मर
InShot_20260809_100457890

सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अधिकारियों से की बातचीत, डीएम ने बिजली विभाग को दिए निर्देश

जहानाबाद। जिले में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं से किसानों और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कम बारिश के कारण पहले से ही सुखाड़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित होना बड़ी चिंता का विषय बन गया है। खेतों की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर किसानों की समस्या को देखते हुए सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों और जिलाधिकारी से बातचीत की। सांसद ने अधिकारियों से चोरी गए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने और प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी के कारण किसान पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित होगी और किसानों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विभाग से त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सांसद से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को चोरी गए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर शीघ्र नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से जिले के लिए आवश्यक संख्या में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार से मंगलवार के बीच चोरी वाले अधिकांश स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की उम्मीद है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। इससे किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए मोटर और नलकूप चलाने में सुविधा होगी। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। ऐसे में किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने से किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Jehanabad News: Farmers concerned over transformer theft; new transformers to be installed soon following MP’s initiative.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़