DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:चिकित्सा आपके द्वार में बिहार में प्रथम स्थान बरकरार रखने पर जोर

Jehanabad News:चिकित्सा आपके द्वार में बिहार में प्रथम स्थान बरकरार रखने पर जोर
InShot_20260919_100645407

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई। इसमें ‘चिकित्सा आपके द्वार’, एनीमिया नियंत्रण और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जहानाबाद जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि को बरकरार रखने के साथ ही कार्यक्रम में 70 प्रतिशत उपलब्धि लगातार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Digital Women Trust

एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान हुलासगंज में तीन दिनों में 50 एक्स-रे किए जाने की जानकारी दी गई, जबकि लक्ष्य 100 एक्स-रे का था। इसी तरह शकूराबाद में भी एक्स-रे की संख्या कम पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में ‘टीबी मुक्त जहानाबाद’ के लक्ष्य पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि निर्धारित मानकों में से तीन मानक पूरे किए जा रहे हैं। शेष मानकों को भी लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जांच के लंबित मामलों को सोमवार शाम तक पूरा करने को कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी करने, आंकड़ों को समय पर ऑनलाइन अपडेट करने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

Jehanabad News: Emphasis on retaining the top spot in Bihar under the ‘Medical Care at Your Doorstep’ initiative.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़