DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में आधुनिक कृषि तकनीक और मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर

Jehanabad News:वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में आधुनिक कृषि तकनीक और मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर जोर
InShot_20260919_193735408

जहानाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार, जहानाबाद में शनिवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की अठारहवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रसार शिक्षा के सह निदेशक डॉ. आरएन सिंह ने की। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों, जिला कृषि विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।

बैठक में किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक पहुंचाने और मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. आरएन सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को सलाह सेवा के माध्यम से अद्यतन कृषि तकनीकों की जानकारी देने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न फसलों के प्रभेदों की जानकारी के लिए क्रॉप कैफेटेरिया स्थापित करने का सुझाव दिया।

Digital Women Trust

अटारी, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने मौसम से पहले किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार बीज की मात्रा और प्रभेद की जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं डॉ. आरके सोहाने ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों तक कृषि एवं संबंधित तकनीकों की जानकारी पहुंचाने का सुझाव दिया।

बैठक से पहले सह निदेशक प्रसार शिक्षा की टीम ने घोसी प्रखंड के डहरपुर गांव के प्रगतिशील किसान रविंद्र यादव के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही गौड़सर गांव में कृषक महिलाओं द्वारा स्थापित पोषण वाटिकाओं का भी निरीक्षण किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र, गंधार के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. मुनेश्वर प्रसाद ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों और आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने केंद्र की ओर से संचालित प्रशिक्षण, प्रक्षेत्र प्रदर्शन, प्रसार गतिविधियों, बीज उत्पादन और अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के उत्पादन के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार ने किया। बैठक में डॉ. दिनेश महतो, डॉ. वाजिद हसन और डॉ. निराला कुमार ने भी अपने-अपने विषय से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा जिले के कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी तथा प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Jehanabad News: Emphasis on promoting modern agricultural techniques and millets during the Scientific Advisory Committee meeting.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़