DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राजा बाजार में जलजमाव के स्थायी समाधान की कवायद तेज, एनएच-110 की एक लेन का काम पूरा

Jehanabad News: राजा बाजार में जलजमाव के स्थायी समाधान की कवायद तेज, एनएच-110 की एक लेन का काम पूरा
InShot_20260809_144016889

जहानाबाद। राजा बाजार अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है। स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के निर्माण से आम लोगों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। समिति की अनुशंसा के अनुरूप राजा बाजार अंडरपास स्थित एनएच-110 की एक लेन का कार्य पूरा कर उसे आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। वहीं, दूसरी लेन में भी कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए क्विक सेटिंग सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता, एनएच-110 को एक सप्ताह के भीतर शेष कार्य पूरा कर संबंधित लेन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है।

स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना की समीक्षा के दौरान बुडको को क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम से अब तक नहीं जुड़े सभी नालों को तत्काल चिह्नित कर मुख्य स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को ड्रेनेज सिस्टम के गुणवत्तापूर्ण निर्माण और कार्यों की सतत निगरानी एवं अनुश्रवण करने को कहा गया है। प्रशासन का लक्ष्य स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य को जल्द पूरा कर जहानाबाद शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

Jehanabad News: Efforts to find a permanent solution to waterlogging at Raja Bazar intensify; work on one lane of NH-110 completed.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़