DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स हुए सम्मानित, डीएम ने बढ़ाया छात्रों का हौसला।

Jehanabad News: इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स हुए सम्मानित, डीएम ने बढ़ाया छात्रों का हौसला।
IMG_20260325_180704

जहानाबाद, जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास रहा, जब समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के जिला स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कुल 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित छात्र-छात्राएं इस प्रकार हैं:
कला संकाय: खुशबू कुमारी (93%), रहनुमा नाज (92.6%), गौतम राज (92%)
वाणिज्य संकाय: कृष्ण कुमार (87.4%), तमन्ना कुमारी (86%), अंशिका कुमारी (86%), आरती कुमारी (85.8%)
विज्ञान संकाय: लक्ष्मण कुमार (92.4%), अभिषेक कुमार (92%), रोजमी प्रवीण (91.4%)
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि इन छात्रों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में अभिभावकों और शिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशेष रूप से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और सभी विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए निरंतर मेहनत करते रहने की प्रेरणा दी।
वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इन होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा विभाग इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Jehanabad News: District toppers of Intermediate Examination 2026 were honored, DM boosted the morale of the students.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़