DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Jehanabad News: प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
IMG_20250731_190734

जहानाबाद जिले के सभी सरकारी मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शिक्षा भवन सभागार में किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी  सुष्मिता भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Digital Women Trust

जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि, “प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रत्येक विद्यालय में व्यापक स्तर पर लागू किया जाए। गणित और विज्ञान जैसे कठिन समझे जाने वाले विषयों को यदि प्रोजेक्ट के रूप में पढ़ाया जाए, तो यह विद्यार्थियों के लिए अधिक रोचक और प्रभावी होगा। इससे बच्चे करके सीखेंगे और गहराई से समझ सकेंगे।”

वहीं, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुष्मिता भारद्वाज ने कहा कि, “शिक्षकों को चाहिए कि वे PBL को अपनी कक्षाओं में जरूर लागू करें। विभाग की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हमारा जिला पूरे राज्य में PBL के क्षेत्र में अव्वल रहे।” उन्होंने सभी से समर्पण और टीम भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

संभाग प्रभारी मृदुलता ने भी प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को क्रियाशील और परिणामदायक बनाने की बात कही और सभी से इस दिशा में ईमानदारी से कार्य करने का अनुरोध किया।

कार्यशाला के दौरान जिला तकनीकी समूह के सदस्य पवन कुमार और राजीव कुमार ने साधनसेवी की भूमिका निभाते हुए PBL की विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने दीक्षा ऐप पर साक्ष्य अपलोड करने की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया।

यह कार्यशाला जिले में गुणवत्तापूर्ण और नवाचार परक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Jehanabad News: District level orientation workshop on project based learning concluded

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़