DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज, में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, प्रो. (डॉ.) कृष्णा नंद को दी गई भावभीनी विदाई

Jehanabad News: एस.एस. कॉलेज, में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, प्रो. (डॉ.) कृष्णा नंद को दी गई भावभीनी विदाई
IMG_20250731_180623

जहानाबाद। एस.एस. कॉलेज,  के राजकुमारी सभागार में एक सादे किन्तु गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त हुए पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा नंद को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर वर्तमान प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दीपक कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति केवल एक पड़ाव है, जीवन की यात्रा उससे आगे भी निरंतर चलती रहती है। प्रो. कृष्णा नंद की ईमानदारी, कर्मठता और महाविद्यालय के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।” उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं जीवंत भविष्य की मंगलकामना की।

Digital Women Trust

आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. विनोद कुमार राय ने प्रो. कृष्णा नंद को “पिपुल्स प्रिंसिपल” की संज्ञा देते हुए कहा कि वे सदैव छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते थे। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक सदस्यों ने भी प्रो. कृष्णा बाबू के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव एवं यादगार संस्मरण साझा किए। कार्यक्रम का वातावरण भावुकता से भर गया।

अपनी विदाई पर आभार प्रकट करते हुए प्रो. कृष्णा नंद ने कहा, “इस महाविद्यालय ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन सबसे अमूल्य जो मिला, वह है आप सबका स्नेह। मैं इसे अपने हृदय की तिजोरी में सहेजकर ले जा रहा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा निर्माण में भूमिका निभाना उनके लिए गर्व का विषय रहा।

इस अवसर पर बीते दिनों आयोजित स्थापना दिवस समारोह की स्मृति में महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. श्रीनाथ शर्मा, डॉ. स्नेहा स्वरूप, डॉ. इमरान अरशद, डॉ. सुनीता तिवारी, प्रो. प्रवीण दीपक, डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. अंशु कुमार मल्लिक, सुनील कुमार, अनिल कुमार द्विवेदी, रामजीवन पासवान, प्रेम कुमार, प्रियरंजन कुमार, गोपाल कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग की ओर से सत्र 2022-24 के छात्र-छात्राओं को भी विदाई दी गई। इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड धीरज कुमार को प्रदान किया गया। वहीं सत्र 2023-25 की छात्रा लवली आनंद ने मगही भाषा में सुमधुर गीत प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।

Jehanabad News: Farewell cum felicitation ceremony organized in S.S. College, Prof. (Dr.) Krishna Nand was given an emotional farewell

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़