DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्कूलों में 6 फरवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

Jehanabad News: स्कूलों में 6 फरवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण
IMG_20260205_203609


जहानाबाद। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 6 फरवरी को ‘परीक्षा पर चर्चा 2026’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने सभी मध्य, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और वार्डनों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश के अनुसार 6 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को दिखाना अनिवार्य किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव को कम करने तथा बेहतर तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करे और उनकी सक्रिय भागीदारी कराए। साथ ही कार्यक्रम देखते हुए बच्चों के फोटोग्राफ निर्धारित व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करने को भी कहा गया है।
शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचे, जिससे वे आगामी परीक्षाओं में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ शामिल हो सकें।

Jehanabad News: ‘Discussion on Examination’ programme will be broadcast live in schools on February 6.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़