DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए देवनंदन प्रसाद यादव, सांसद ने दी श्रद्धांजलि

Jehanabad News: प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए देवनंदन प्रसाद यादव, सांसद ने दी श्रद्धांजलि
IMG_20250713_200316

27 सालों तक मांदिल पंचायत के मुखिया पद को करते रहे सुशोभित

सामाजिक और शैक्षणिक विकास में दिया था अहम योगदान

Digital Women Trust

जहानाबाद ।मांदिल पंचायत के पूर्व मुखिया अपर लोक अभियोजक देवनंदन प्रसाद यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके गांव में रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अपने कर्मों के कारण देवनंदन बाबू हमेशा याद किए जाते रहेंगे। वे एक कुशल मुखिया, शिक्षाविद के साथ-साथ काफी न्याय प्रिय इंसान थे। वे जीवन भर समाज की सेवा करते रहे। आज वे हम लोगों के बीच में नहीं है। लेकिन उन्होंने जो सेवा और समर्पण की सीख दी है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। सांसद ने कहा कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा बेहतर तरीके से किया जा सकता है। मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव
ने कहा की देवनंदन बाबू समाज के हर एक वर्ग के लिए हमेशा समर्पित रहते थे। वे हमेशा हम लोगों का मार्गदर्शन करते रहे हैं। इस दौरान जिला पार्षद आभा रानी ने कहा कि देवनंदन बाबू एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। जिसका अनुसरण हमेशा किया जाएगा। बताते चलें कि वे मुखिया रहने के बाद अपरलोक अभियोजक के पद पर रहते हुए भी समाज की सेवा किए हैं।वे राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके थे। कमलेश राय की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजद के जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव,स्थानीय मुखिया बबलू कुमार, अवधेश प्रसाद यादव, अवधेश चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Jehanabad News: Devnandan Prasad Yadav remembered on his first death anniversary, MP paid tribute

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़