DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तलवारबाजी में बेटियां दिखाएंगी दम, आस्था और माही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नासिक रवाना

Jehanabad News: तलवारबाजी में बेटियां दिखाएंगी दम, आस्था और माही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नासिक रवाना
IMG_20250701_173813

जहानाबाद जिले के लिए गर्व का पल है। जिले की दो बेटियां, आस्था कुमारी और माही कुमारी, महाराष्ट्र के नासिक में 5 से 7 जुलाई तक आयोजित चाइल्ड एवं मिनी राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज अम्मा क्लब से रवाना हुईं।

आस्था और माही दोनों ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर की छात्राएं हैं। उन्होंने जिला स्तरीय चयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में जगह बनाई और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दोनों खिलाड़ी 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में फॉयल और सबर इवेंट में हिस्सा लेंगी।

Digital Women Trust

तीसरी बार जहानाबाद से राष्ट्रीय तलवारबाजी में चयन

यह तीसरी बार है जब जहानाबाद जिले से चाइल्ड और मिनी वर्ग में खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इतनी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग की जरूरत

जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि “खिलाड़ियों का पूरा खर्च—रहना, खाना और टूर्नामेंट फीस—खुद ही वहन करना पड़ता है। एक खिलाड़ी पर करीब आठ हजार रुपये का खर्च आता है। इसके बावजूद हमारे अभिभावक और खिलाड़ी पूरी तत्परता और जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आस्था और माही मेडल लेकर लौटेंगी।”

रवानगी के समय मौजूद रहे कई गणमान्य

टीम के रवाना होने के मौके पर संघ के सीनियर खिलाड़ी, अन्य युवा खिलाड़ी, अभिभावक और समिति सदस्य धीरज कुमार भी मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं।

अभिभावकों का सहयोग बना प्रेरणा

संघ ने यह भी अपील की है कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए समाज, प्रशासन और खेल प्रेमियों को मिलकर सहयोग करना चाहिए। अगर सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो ये बेटियां भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जहानाबाद का नाम रौशन कर सकती हैं।

Jehanabad News: Daughters will show their strength in fencing, Aastha and Mahi left for Nashik for national competition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़