DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खेतों में खड़ी फसल डूबी, नाराज़ किसानों ने किया घोसी-धामापुर मुख्य सड़क जाम, एम्बुलेंस को भी रोका

Jehanabad News: खेतों में खड़ी फसल डूबी, नाराज़ किसानों ने किया घोसी-धामापुर मुख्य सड़क जाम, एम्बुलेंस को भी रोका
IMG_20250704_161857

जहानाबाद (घोसी): जिले में भारी वर्षा और जलजमाव के कारण खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं, जिससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। को धामापुर के पास किसानों ने घोसी-धामापुर मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।

जाम के दौरान किसानों ने एक एम्बुलेंस को भी आगे बढ़ने नहीं दिया, गनीमत रही कि एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था । हालांकि, बाद में जब अधिकारियों ने समझाया कि एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं है, तब जाकर किसानों ने उसे निकलने दिया।

Digital Women Trust

किसानों का आरोप:

“हमें जब तक मुआवजा और राहत की ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, हम सड़क से हटेंगे नहीं। हमारी फसलें बर्बाद हो गई हैं और प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है।”

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ईंट-पत्थर, लकड़ी और पुआल डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। जाम की वजह से घंटों तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रशासन की कार्रवाई:

सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फसल क्षति का सर्वे, जल निकासी की व्यवस्था, और संभव मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया।

करीब दो घंटे की बातचीत और समझाने के बाद किसान सड़क से हटे और आवागमन फिर से सामान्य हुआ।

यह घटना दर्शाती है कि जब प्रशासन की ओर से समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता, तो किसान अपनी आवाज़ उठाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, चाहे वो आपात सेवाओं को रोकना ही क्यों न हो — भले ही वह प्रतीकात्मक विरोध हो।

Jehanabad News: Crops standing in the fields drowned, angry farmers blocked the Ghosi-Dhamapur main road, also stopped the ambulance

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़