DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भाकपा माले की ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ शुरू, 10 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान

Jehanabad News: भाकपा माले की ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ शुरू, 10 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान
IMG_20260205_094038

जहानाबाद। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और हालिया घटनाओं के विरोध में भाकपा माले और ऐपवा (ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेंस एसोसिएशन) की ओर से ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ की शुरुआत की गई। यह यात्रा पीड़ित गांव से निकलकर नालंदा, नवादा, गया और अरवल होते हुए 10 फरवरी को पटना पहुंचेगी, जहां विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
यात्रा के दौरान भाकपा माले के पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं से वोट लेने के बाद अब उनके खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं। उन्होंने नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को बचाने और पीड़िता के परिवार को परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता के कारण प्रशासन लीपापोती में जुटा हुआ है।
वहीं भाकपा माले नेता रामाधार शर्मा ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बेटी का मामला नहीं, बल्कि देश की लाखों बेटियों की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने गोह में एक छात्रा की मौत के मामले में भी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया।
नेताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब सरकार सदन में जनता की आवाज नहीं सुनती, तब लोगों को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों के आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी अपराधियों की गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि 10 फरवरी को पटना में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के आंसू अब आंदोलन की चिंगारी बन चुके हैं और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Jehanabad News: CPI (ML) begins ‘Beti Bachao Nyay Yatra’, announces assembly siege on February 10

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़