DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News,: मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना की समीक्षा, सभी 17 आवेदनों की अनुशंसा


जांच के दौरान पाई गई त्रुटियों के बावजूद शपथ पत्र के आधार पर सभी आवेदन स्वीकृत

जहानाबाद समाहरणालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) तेज नारायण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चाँदनी कुमारी ने योजना के उद्देश्यों और लाभों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप गहन जांच की गई।
जांच प्रक्रिया के दौरान 5 आवेदनों में नाम, पिता के नाम और जन्मतिथि से संबंधित कुछ विसंगतियां पाई गईं। इन आवेदनों में सुनील शर्मा, रामाश्रय प्रसाद, अशोक गोस्वामी, श्रवण कुमार और बृजनन्दन प्रसाद सिंह शामिल हैं।

हालांकि, संबंधित आवेदकों द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र के आधार पर समीक्षा समिति ने इन आवेदनों को भी स्वीकार कर लिया। इस प्रकार, समिति द्वारा सभी 17 आवेदनों को विभाग को अग्रसारित करने के लिए अनुशंसित किया गया है। यह समीक्षा जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप की गई। बैठक में संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता तेज नारायण राय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चाँदनी कुमारी, +2 उच्च विद्यालय सोलहण्डा, मखदुमपुर के संगीत शिक्षक संजय शर्मा तथा दूरदर्शन प्रतिनिधि बरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Chief Minister Artist Pension Scheme reviewed, all 17 applications recommended

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News