DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला जज ने की समीक्षा बैठक, अधिकतम मामलों के निपटारे पर जोर

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला जज ने की समीक्षा बैठक, अधिकतम मामलों के निपटारे पर जोर
IMG_20250503_091944

जहानाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (10 मई 2025) की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ब्रजेश कुमार ने गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक उनके न्यायालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिले के प्रमुख न्यायिक अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में श्री ब्रजेश कुमार ने सभी न्यायिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सुलह योग्य आपराधिक मामलों का अधिकतम निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रि-सीटिंग प्रक्रिया को प्रतिदिन गति दी जाए ताकि 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निपटारा किया जा सके।

Digital Women Trust

उन्होंने यह भी बताया कि सभी न्यायालयों में पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो नोटिस वितरण और पक्षकारों को सूचना देने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस सहयोग का समुचित उपयोग करने की अपील की।

श्री ब्रजेश कुमार ने पिछले लोक अदालत में हुए निष्पादन से अधिक मामलों के निपटारे का लक्ष्य निर्धारित किया है और इसे प्राप्त करने के लिए सभी से लचीला रुख अपनाने तथा विधिक मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया जाएगा कि वे नोटिस की तामिल तेजी से करें, ताकि संबंधित पक्ष समय से उपस्थित हो सकें। साथ ही आमजनों को लोक अदालत की जानकारी सुलभ रूप में मिल सके, इसके लिए प्रचार-प्रसार को भी सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • रंजीत कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण)
  • कौशलेंद्र कुमार शुक्ला (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी)
  • अनीश कुमार (अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी)
  • अंकित रंजन एवं आलोक कुमार (न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी)

बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायिक तंत्र के माध्यम से आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाना रहा। आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायपालिका की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Jehanabad News: Chief District Judge held a review meeting regarding the success of National Lok Adalat, emphasis on settlement of maximum cases

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़