DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today (आज का राशिफल)

Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 3 मई 2025

दिन – मंगलवार

मेष – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी जरूरी काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधान रहें। खासतौर पर सेहत के प्रति लापरवाही न रहें। आज व्यापार व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मांगना पड़ सकती है। परिवार में लाइफ पार्टनर से किसी बात पर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ – आज का दिन उत्साह से भरा है। मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं। हालांकि रिश्तेदारों और दोस्तों से सलाह-मशवरा करने के बाद ही कोई कदम उठाएं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। आगे चलकर फायदा होगा।

मिथुन – आज का दिन शानदार है। खासतौर पर सेहत के हिसाब से। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो जिंदगी में नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। इससे आने वाले मय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।

कर्क – आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी। लाइफ पार्टनर से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपस में प्रेम बढ़ेगा। बिजनेस में आज लाभ कमाने का दिन है। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। परिवार के साथ ही समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह – आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। इस कारण शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज हाथ आया काम निकल सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कन्या – आज का दिन वाहन चलाने में सावधानी रखें। लापरवाही के कारण दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज मन अशांत रहेगा। भावुकता या जल्दीबाजी में कोई कदम ने उठाएं। इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दे।

तुला – आज मन में नकारात्मक विचार आएंगे। कोई अच्छी बात कहेगा तो भी आपको बुरी लगेगी। आज अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। इसलिए वाणी पर संयम बहुत जरूरी है। बिजनेस में बड़े लेनदेन करने से बचें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक – किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। हालांकि किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना गहरे नुकसान में पहुंचा सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु – आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। शांति महसूस करेंगे। आज जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनको लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

मकर – आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सुबह-सुबह ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ – आज आप किसी नए काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। काम सफल होगा, लेकिन शुरू में अड़चन आ सकती है। आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें। इससे आपके काम की गति तेज होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।

मीन – आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज अपने भविष्य के लिए बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ेAaj Ka Panchang (आज का पंचांग)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News