DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मई हाल्ट के समीप हाईवा की टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, सभी सवार बाल-बाल बचे

Jehanabad News: मई हाल्ट के समीप हाईवा की टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, सभी सवार बाल-बाल बचे
IMG_20260202_065451


जहानाबाद। “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय”—इस कहावत की जीवंत तस्वीर जहानाबाद के मई हाल्ट के समीप उस समय देखने को मिली, जब एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर लगातार तीन बार पलटी खाती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद कार में सवार एक बच्ची समेत सभी लोग चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब झारखंड के टाटा निवासी तीन लोग अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। कार अपने लेन में सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने ओवरटेक करने के दौरान संतुलन खो दिया और कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटती चली गई।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से कार में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि सभी को हल्की-फुल्की चोटें लगी हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Car completely damaged after collision with a truck near May Halt, all passengers narrowly escaped.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़