DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

Jehanabad News: भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।
IMG_20250701_202826

जहानाबाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर जहानाबाद शाखा परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में जागरूकता फैलाना था।

शिविर का उद्घाटन शाखा प्रबंधक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “SBI सिर्फ एक बैंक ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाली संस्था है। रक्तदान जैसे कार्यों से हम समाज को जीवनदान देने का प्रयास करते हैं।” उन्होंने बताया कि बैंक अपने स्थापना दिवस पर हर वर्ष विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता है और यह रक्तदान शिविर उसी कड़ी का एक हिस्सा है।

Digital Women Trust

रक्तदान शिविर में बैंक के कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्त संग्रह करने के बाद उसे स्थानीय ब्लड बैंक को सौंपा गया। शिविर में चिकित्सा दल की निगरानी में सभी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन किया गया।

इस अवसर पर शाखा के अन्य अधिकारीगण, बैंककर्मी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। SBI की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के प्रति बैंक की सकारात्मक सोच बताया।

Jehanabad News: Blood donation camp organised on the 70th foundation day of State Bank of India.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़