DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: बीजेपी एमएलसी अनामिका पटेल का प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला सम्मान के मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना

महिला शक्ति बिल को लेकर विपक्ष पर हमला, पप्पू यादव पर भी कसा तंज।

जहानाबाद बीजेपी की एमएलसी अनामिका पटेल के आगमन पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला सम्मान और महिला शक्ति बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनामिका पटेल ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं का जो अपमान हुआ है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हमेशा महिलाओं को नीचे दिखाने का काम करते रहे हैं और महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “विपक्ष ने कभी भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया, बल्कि उन्हें दबाने और हाशिए पर रखने की कोशिश की है।”

बिहार के पुराने दौर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “जंगलराज के समय महिलाओं को दबाने और कुचलने की घटनाएं आम थीं।” महिला शक्ति बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब यह बिल लाया गया, तो विपक्ष ने सबसे पहले इसका विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें आम महिलाओं की समस्याओं की क्या समझ होगी।” इस दौरान उन्होंने सांसद पप्पू यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि “महिला शक्ति को लेकर की गई उनकी टिप्पणी उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाती है। उन्हें यह समझना चाहिए कि उनके अपने घर में भी महिलाएं हैं और उनकी धर्मपत्नी भी सांसद रह चुकी हैं। ऐसे में महिलाओं के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है।” अनामिका पटेल ने आगे कहा कि इस तरह के बयान यह दिखाते हैं कि कुछ नेता महिलाओं की भागीदारी से घबराते हैं और नहीं चाहते कि महिलाएं बराबरी से आगे बढ़ें, क्योंकि इससे उनकी राजनीतिक भूमिका प्रभावित हो सकती है। इस मौके पर बीजेपी के कई कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पार्टी के महामंत्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Jehanabad News: BJP MLC Anamika Patel’s press conference, targets the opposition on the issue of women’s respect

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News