DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नास्वी के बैनर तले बिहार स्तरीय वेंडर दिवस का आयोजन, फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

Jehanabad News: नास्वी के बैनर तले बिहार स्तरीय वेंडर दिवस का आयोजन, फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा
IMG_20260201_150845

जहानाबाद नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) के बैनर तले बिहार स्तर पर जिला कार्यालय परिसर में वेंडर दिवस का आयोजन किया गया। वेंडर दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में इंटक (INTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी एवं नास्वी के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बिहार के लगभग 38 जिलों से फुटपाथ दुकानदारों के प्रतिनिधि, टाउन लेवल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान वेंडर दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में फुटपाथ दुकानदारों से जुड़ी समस्याओं, सर्वेक्षित दुकानदारों के पुनर्व्यवस्थापन तथा आजीविका से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि जिन फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे हो चुका है तथा जिन्हें नगर परिषद द्वारा वेंडिंग प्रमाण पत्र एवं वेंडर पहचान पत्र जारी किए गए हैं, उन्हें अतिक्रमण की श्रेणी में रखना कहीं से भी उचित नहीं है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए नास्वी के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी ने स्पष्ट कहा कि
“अतिक्रमण के नाम पर सर्वेक्षित फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ना न्यायसंगत नहीं है।” उन्होंने जिला प्रशासन से वेंडर्स एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम में जहानाबाद से प्रतिनिधित्व कर रहे फुटपाथ दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा के कार्यों की विशेष सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि अरविंद कुमार चोपड़ा द्वारा जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर फुटपाथ दुकानदारों के हित में निरंतर संघर्ष किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।
वक्ताओं ने बताया कि जहानाबाद जिले में वेंडिंग ज़ोन के निर्माण हेतु लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से योजना पर कार्य प्रगति पर है, जो फुटपाथ दुकानदारों के स्थायी पुनर्व्यवस्थापन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। अतिक्रमण हटाने से पूर्व दुकानदारों को व्यवस्थित करने की पहल को नास्वी ने एक मॉडल कार्य बताया।


इसी उपलब्धि के लिए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी द्वारा नास्वी के प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) देकर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार चोपड़ा को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत अरविंद कुमार चोपड़ा ने नास्वी के संस्थापक अरविंद कुमार सिंह, बिहार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राम एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश जी के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले में वेंडिंग ज़ोन की उपलब्धता का श्रेय जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति कुमारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह को जाता है, जिनके प्रयासों से फुटपाथ दुकानदारों के लिए स्थायी व्यवस्था जमीनी स्तर पर संभव हो सकी है। वेंडर दिवस के अवसर पर बिहार स्वावलंबी समिति की जहानाबाद सदस्य गुंजा कुमारी एवं रोशनी देवी ने भी अपने विचार रखते हुए महिला फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन फुटपाथ दुकानदारों के अधिकारों की रक्षा, आजीविका की सुरक्षा तथा वेंडर्स एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के संकल्प के साथ किया गया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Bihar-level Vendor Day organized under the banner of NASVI, serious discussion took place on the problems of footpath vendors.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़