DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर मेधा प्रतियोगिता आयोजित

Jehanabad News: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर मेधा प्रतियोगिता आयोजित
IMG-20250331-WA0051

जहानाबाद: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर मेधा प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 8 मार्च को जहानाबाद में किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के ऑडिटर सुजीत कुमार के सौजन्य से पुस्तकें वितरित की गईं।

पुस्तक वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर, शिक्षक चंदन ठाकुर, जिला युवा सचिव शिबू ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। छात्रों को सम्मानित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि समाज का विकास ही हमारा विकास है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाज के बच्चों को भविष्य में पढ़ाई-लिखाई में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े, इसके लिए जल्द ही कर्पूरी भवन में आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी।

Digital Women Trust

शिक्षक चंदन ठाकुर ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में हर संभव सहायता की जाएगी। वहीं, जिला युवा सचिव शिबू ठाकुर ने कहा कि अगले वर्ष भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर यह प्रतियोगिता और बड़े पैमाने पर आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के सभी छात्रों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

पुस्तक प्राप्त करने वाले छात्रों में अनीश, मनीष, प्रिंस, आयुष, और सुमित शामिल थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़