DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नशा मुक्ति पर जागरूकता: ‘तंबाकू, शराब और मादक पदार्थों से हो सकता है कैंसर’ — ब्रजेश कुमार,जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Jehanabad News: नशा मुक्ति पर जागरूकता: ‘तंबाकू, शराब और मादक पदार्थों से हो सकता है कैंसर’ — ब्रजेश कुमार,जिला एवं सत्र न्यायाधीश
IMG_20250626_121224

जहानाबाद, अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर  जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने नशे के दुष्परिणामों पर गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि “तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है। ये न केवल व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर करते हैं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। नशा व्यक्ति के जीवन, परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है।”
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खुद नशे से दूर रहें और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के स्वास्थ्य और भविष्य का सवाल है।
इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, पारा लीगल वॉलंटियर्स और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा, नशा उन्मूलन से जुड़ी जानकारी देने वाले पंपलेट भी वितरित किए गए ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

Jehanabad News: Awareness on de-addiction: ‘Tobacco, alcohol and drugs can cause cancer’ – Brajesh Kumar, District and Sessions Judge

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़