DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान

Jehanabad News: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान
IMG_20250613_090318

16 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराने का दावा

जहानाबाद  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सक्रिय संगठन तटवासी समाज न्यास ने बाल श्रम के खिलाफ अपने अभियान की प्रगति साझा की। नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (JRC) के सहयोगी संगठन के रूप में कार्यरत न्यास ने बताया कि पिछले एक वर्ष में उसने जिले में 13 छापामार अभियान चलाए और 16 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया।

Digital Women Trust

तटवासी समाज न्यास के निदेशक कन्हैया कुमार सिंह ने बताया, “हमने न केवल इन बच्चों को मुक्त कराया बल्कि उनके पुनर्वास की दिशा में भी कार्य किया। जब तक पीड़ित बच्चों के पुनर्वास और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक बाल मजदूरी पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा सकती।”

उन्होंने सरकार से राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन मिशन की शुरुआत करने, इसके लिए पर्याप्त संसाधनों का आवंटन, और बाल मजदूर पुनर्वास कोष की स्थापना की मांग की। साथ ही उन्होंने 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा, खतरनाक उद्योगों की सूची में विस्तार, और तेज कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा जिले में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और नागरिकों ने भाग लिया।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रवि कांत ने कहा, “भारत अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के कन्वेंशन 182 का हस्ताक्षरकर्ता है, जिसमें बाल श्रम के सभी खतरनाक स्वरूपों को खत्म करने की प्रतिबद्धता जाहिर की गई है। अब समय आ गया है कि इसे ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह लागू किया जाए।”

संगठन ने यह भी मांग की कि जिले में चाइल्ड लेबर टास्क फोर्स का गठन किया जाए ताकि हर स्तर पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

संवेदनशीलता और समन्वय से संभव है बाल श्रम मुक्त जहानाबाद

कार्यक्रम के दौरान यह आशा व्यक्त की गई कि जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से बाल श्रम मुक्त जहानाबाद का सपना जल्द साकार होगा। इस दिशा में यह दिन जिले के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बन कर सामने आया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़