DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंशु व सुमन का चयन, बिहार टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व।

Jehanabad News: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंशु व सुमन का चयन, बिहार टीम का करेंगी प्रतिनिधित्व।
IMG_20260131_201249

जहानाबाद जिले के लिए गर्व का क्षण है। शकुराबाद क्षेत्र की दो होनहार रग्बी खिलाड़ी अंशु कुमारी एवं सुमन कुमारी का चयन खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 31 जनवरी से 1 फरवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाएंगी। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से न केवल उनके परिवारों में, बल्कि पूरे जहानाबाद जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु और सुमन ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने जिला, राज्य एवं अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। इस उपलब्धि पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति, जहानाबाद रग्बी एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार, अध्यक्ष सचिन कुमार, सह सचिव प्रदीप प्रकाश, कोच विकास कुमार, प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार सहित कई खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


पदाधिकारियों ने कहा कि यह चयन जहानाबाद में रग्बी खेल के बढ़ते स्तर और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अंशु कुमारी और सुमन कुमारी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी फुर्ती, तकनीक और टीम भावना की लगातार सराहना होती रही है। इस बार भी दोनों खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि बिहार टीम एकजुट होकर बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सके और खिताब की रक्षा में सफल हो। वहीं, यह चयन स्थानीय युवाओं—खासतौर पर लड़कियों—के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे जहानाबाद जिले में लड़कियों की खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी तथा आने वाले समय में जिले के और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Anshu and Suman selected for Khelo India Asmita Rugby League National Competition, will represent Bihar team.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़