DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा मोबाइल पुलिस को सौंपा, मालिक को लौटा

Jehanabad News: ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा मोबाइल पुलिस को सौंपा, मालिक को लौटा
IMG_20250518_180909

जहानाबाद: रविवार को शहर में इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश की गई। अरवल से जहानाबाद आए एक यात्री का महंगा मोबाइल ऑटो में छूट गया, जिसे ऑटो चालक और एक अन्य पैसेंजर ने पुलिस के हवाले कर वापस दिलवा दिया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

घटना के अनुसार, अरवल निवासी पप्पू मिस्त्री रोज़ की तरह जहानाबाद जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। जहानाबाद के राजाबाजार में उतरते वक्त वे करीब 14,000 रुपये की कीमत वाला नया मोबाइल ऑटो में ही भूल गए। इसके कुछ देर बाद फिदा हुसैन रोड के पास ऑटो में एक अन्य यात्री फैजल अहमद बैठे। उन्होंने सीट पर पड़ा मोबाइल देखा और तत्काल इसकी जानकारी ऑटो चालक टिंकू कुमार को दी।

Digital Women Trust

टिंकू ने पहले मोबाइल को स्टैंड पर जमा करने की बात कही, लेकिन फैजल ने आग्रह किया कि मोबाइल सीधे पुलिस को सौंपा जाए। दोनों की यह नेक पहल शहर के लिए मिसाल बन गई। दोनों जहानाबाद शहर स्थित पुलिस चौकी नंबर एक पहुंचे, जहां उन्होंने टाइगर मोबाइल दस्ते के जवानों को मोबाइल सौंप दिया।

कुछ ही देर में मोबाइल के मालिक पप्पू मिस्त्री भी मोबाइल की तलाश में वहां पहुंचे और पहचान साबित करने के बाद पुलिस ने मोबाइल उन्हें लौटा दिया। मोबाइल मिलते ही पप्पू मिस्त्री के चेहरे पर राहत की चमक लौट आई। वहीं, फैजल और टिंकू भी संतुष्ट और खुश नजर आए कि उन्होंने एक नेक काम किया।

टिंकू कुमार, ऑटो चालक: “हमने सोचा कि किसी का सामान लौटाना इंसानियत है, और ये हमारा फर्ज़ भी है।”
फैजल, पैसेंजर: “मैं चाहता था कि मोबाइल सही जगह पहुंचे, इसलिए पुलिस को सौंपा।”
पप्पू मिस्त्री, मोबाइल मालिक: “मैं बहुत खुश हूं और शुक्रगुजार हूं दोनों का, जिन्होंने मेरी परेशानी समझी।”

जहानाबाद जैसे शहर में जहां रोज़मर्रा की भाग-दौड़ में इंसानियत की मिसालें कम देखने को मिलती हैं, वहीं इस घटना ने यह साबित कर दिया कि अब भी समाज में ईमानदार लोग मौजूद हैं।

Jehanabad News: An example of honesty: Mobile phone left in auto handed over to police, returned to owner

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़