DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महादलित समाज से निकले अमृत ने इटली में बढ़ाया भारत का मान, ट्यूरिन यूनिवर्सिटी के समर स्कूल में कर्पूरी ठाकुर पर रखा शोध

Jehanabad News: महादलित समाज से निकले अमृत ने इटली में बढ़ाया भारत का मान, ट्यूरिन यूनिवर्सिटी के समर स्कूल में कर्पूरी ठाकुर पर रखा शोध
IMG_20250807_202220

जहानाबाद जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर महादलित समुदाय के अमृत राज ने न केवल जिले का, बल्कि देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी (CUSB) के शोधार्थी अमृत हाल ही में इटली के ट्यूरिन विश्वविद्यालय में आयोजित “टू इंडिया समर स्कूल 2025” में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शामिल हुए और वहां बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर पर आधारित अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।

खेत मजदूरी करने वाले माता-पिता की संतान हैं अमृत
अमृत का जीवन संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है। उनके माता-पिता खेतों में मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मूल रूप से जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर गांव निवासी अमृत का पालन-पोषण कल्पा पंचायत के गोनसा गांव में उनके मामा के घर हुआ। बेहद सीमित संसाधनों के बावजूद अमृत ने पढ़ाई के प्रति अपनी लगन और मेहनत से खुद को साबित किया।

Digital Women Trust

ट्यूरिन समर स्कूल में भारत से एकमात्र चयनित शोधार्थी
विश्व भर से कुल 14 शोधार्थियों को “टू इंडिया समर स्कूल 2025” के लिए चुना गया था, जिनमें भारत से एकमात्र प्रतिभागी अमृत राज थे। अमृत को इस कार्यक्रम के लिए फ्री टोरिनो स्कॉलरशिप मिली, जिसके तहत विश्वविद्यालय ने यात्रा, आवास व अन्य सभी खर्चों की जिम्मेदारी उठाई।
कार्यक्रम के दौरान अमृत ने ट्यूरिन इजिप्शियन म्यूजियम, वेटिकन सिटी म्यूजियम का दौरा किया और रोम, फ्लोरेंस तथा ज्यूरिख विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बिहार की राजनीति और कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक विचारों पर संवाद किया।

शिक्षा यात्रा: गांव से वाया पटना, पहुंचा यूनिवर्सिटी तक
जहानाबाद से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमृत ने पटना कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वहां उन्हें प्रेरणादायक शिक्षकों का मार्गदर्शन मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी। वर्तमान में वह CUSB के ऐतिहासिक अध्ययन एवं पुरातत्व विभाग के अंतर्गत “बिहार के सामाजिक-आर्थिक निर्माण में कर्पूरी ठाकुर की भूमिका: एक ऐतिहासिक अध्ययन” विषय पर पीएचडी कर रहे हैं। उनके शोध निर्देशक डॉ. अनिल कुमार हैं, जो विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं।

समाज के लिए प्रेरणा
अमृत की यह उपलब्धि उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल है जो विषम परिस्थितियों में भी पढ़ाई के प्रति समर्पित रहते हैं। उनका सफर यह दर्शाता है कि संकल्प, संघर्ष और सच्चे मार्गदर्शन से कोई भी युवा दुनिया के किसी भी कोने में अपनी पहचान बना सकता है।

Jehanabad News: Amrit, who came from the Mahadalit community, increased India’s prestige in Italy, conducted research on Karpuri Thakur in Turin University’s summer school

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़