DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananbad News: राज्य स्तरीय जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य बने मनोज कुमार चंद्रवंशी, पार्टी में उत्साह की लहर

Jehananbad News: राज्य स्तरीय जदयू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य बने मनोज कुमार चंद्रवंशी, पार्टी में उत्साह की लहर
IMG_20250807_212641

जहानाबाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जहानाबाद निवासी मनोज कुमार चंद्रवंशी को राज्य स्तरीय राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस आशय की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर की।

बताया गया कि यह समिति सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करेगी। मनोज चंद्रवंशी को यह दायित्व उनकी सक्रियता, कर्मठता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए दिया गया है। उन्हें संगठन के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Digital Women Trust

मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
मनोनयन के बाद मनोज कुमार चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, और मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह दायित्व उन्हें और अधिक सक्रियता से संगठन की सेवा में प्रेरित करेगा तथा पार्टी की मजबूती में सहायक सिद्ध होगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बधाईयों का तांता
चंद्रवंशी के मनोनयन की खबर से जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:

  • जिला जदयू अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा
  • जदयू नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी
  • जिला प्रवक्ता रजनीश बीकू
  • पूर्व जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह
  • पूर्व प्रवक्ता अमित कुमार पम्मु
  • सुनील कुमार पाण्डेय
  • शेरघाटी विधानसभा के मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू मुखिया
  • विधानसभा प्रभारी निरंजन कुमार अंबेडकर
  • जहानाबाद प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रणधीर पटेल
  • काको प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष विनय विद्यार्थी
  • कार्यालय प्रभारी मुरारी यादव
  • विधानसभा प्रभारी संजय सिंह
  • महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा
    सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और इस नियुक्ति को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताया।

संघर्षशील कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं का मानना है कि मनोज चंद्रवंशी जैसे संघर्षशील, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता को राज्य स्तरीय जिम्मेदारी देना पार्टी के जमीनी ढांचे को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही इससे जहानाबाद जिले को भी प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Jehananbad News: Manoj Kumar Chandravanshi became a member of the state level JDU political advisory committee, wave of enthusiasm in the party

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़