DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ऑटो के लोकल किराए में वर्षों बाद ₹2 की बढ़ोतरी, यात्री और चालक दोनों संतुष्ट।

Jehanabad News: ऑटो के लोकल किराए में वर्षों बाद ₹2 की बढ़ोतरी, यात्री और चालक दोनों संतुष्ट।
IMG_20260103_193142

जहानाबाद नगर निगम क्षेत्र में चलने वाले ऑटो (टेंपो) के लोकल किराए में कई वर्षों बाद मात्र ₹2 की बढ़ोतरी की गई है। यह निर्णय शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ (नगर सेवा) द्वारा लिया गया है। बढ़े हुए किराए की सूची जारी कर दी गई है, जो बस स्टैंड, स्टेशन, कचहरी और शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू होगी। संघ द्वारा जारी नए किराए के अनुसार
बस स्टैंड/स्टेशन से कचहरी, बतीस भंभरिया – ₹10 स्टेशन से सिनेमा हॉल, पंजाब नेशनल बैंक – ₹7, स्टेशन से अरवल मोड़ – ₹7,स्टेशन से सराय रोड, हॉस्पिटल मोड़ – ₹8,स्टेशन से इमलिया मोड़ – ₹19,स्टेशन से ईरकी – ₹15,ईरकी से हॉस्पिटल मोड़ – ₹8,कचहरी/बतीस भंभरिया से उंटा स्टेशन – ₹10 कचहरी/बतीस भंभरिया से नाका नंबर–1 – ₹10
कचहरी/बतीस भंभरिया से हॉस्पिटल मोड़ – ₹7, कचहरी/बतीस भंभरिया से सराय रोड – ₹7, कचहरी से अरवल मोड़ – ₹7,कचहरी से फिदा हुसैन रोड – ₹8,कचहरी से पंजाब नेशनल बैंक/सिनेमा हॉल – ₹9,कचहरी से इलाहाबाद बैंक – ₹9,स्टेट बैंक से पंजाब नेशनल बैंक – ₹7,लोकल/न्यूनतम किराया – ₹7,ऑटो किराए में हुई इस मामूली बढ़ोतरी को लेकर यात्रियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि ऑटो किराए में केवल ₹2 की बढ़ोतरी की गई है, तो यह कोई बड़ी बात नहीं है। यात्रियों ने कहा कि महंगाई को देखते हुए लिया गया यह फैसला उचित है और वे बढ़ा हुआ लोकल किराया देने को तैयार हैं।
ऑटो चालकों ने बताया कि जहानाबाद एक छोटा शहर है और यहां कोई बड़ा औद्योगिक क्षेत्र नहीं है। अधिकतर यात्री आसपास के ग्रामीण इलाकों से आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए किराए में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई, बल्कि केवल ₹2 की मामूली वृद्धि की गई है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। इस संबंध में वीरेंद्र कुमार दास, टेंपो चालक संघ के जिला सचिव ने कहा कि इस किराया वृद्धि से न तो यात्रियों को कोई परेशानी हो रही है और न ही चालकों को। दोनों पक्ष इस निर्णय से संतुष्ट हैं। अब तक इस बढ़ोतरी को लेकर किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। कुल मिलाकर, वर्षों बाद की गई यह सीमित किराया वृद्धि महंगाई के दौर में संतुलित निर्णय मानी जा रही है, जिसे शहरवासियों और ऑटो चालकों दोनों का समर्थन मिल रहा है।

Jehanabad News: After many years, local auto fare increased by ₹2, both passengers and drivers satisfied.

Digital Women Trust

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़