DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ट्रेन में मामूली विवाद के बाद युवक पर रॉड और डंडे से हमला, जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती

Jehanabad News: ट्रेन में मामूली विवाद के बाद युवक पर रॉड और डंडे से हमला, जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती
IMG_20250621_160704

जहानाबाद चक बैरिया, पटना निवासी 28 वर्षीय युवक सम्मी कुणाल सिंह पर शनिवार को ट्रेन यात्रा के दौरान नादौल स्टेशन के पास अचानक हमला कर दिया गया। घटना के पीछे ट्रेन में एक आम के पेड़ को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सम्मी कुणाल सिंह किसी पैसेंजर ट्रेन से अपने ननिहाल, गया जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में एक अन्य व्यक्ति एक बड़ा आम का पेड़ लेकर चढ़ा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नादौल स्टेशन पहुँचते ही उस व्यक्ति ने अपने 6-7 साथियों को बुला लिया। स्टेशन पर ही भीड़ के बीच उक्त लोगों ने सम्मी पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

Digital Women Trust

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, जहानाबाद मौके पर पहुँची और घायल को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेल पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर यात्रियों में भय और आक्रोश का माहौल देखा गया।

Jehanabad News: After a minor dispute in the train, a youth was attacked with a rod and a stick, admitted to Jehanabad Sadar Hospital

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़