DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा की समीक्षा

Jehanabad News: पर्व-त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूजा पंडाल से विसर्जन तक सुरक्षा की समीक्षा
InShot_20261006_182757826


डीएम की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की बैठक, जुलूस, डीजे, अग्नि सुरक्षा और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के निर्देश
जहानाबाद, 6 अक्टूबर। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को ग्राम प्लेक्स भवन, जहानाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधि-व्यवस्था और पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस एवं शोभायात्रा के मार्ग, डीजे के उपयोग, अग्नि सुरक्षा, मूर्ति विसर्जन, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था और फ्लैग मार्च सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के साथ पुलिस दीदी के माध्यम से भी लोगों के बीच जागरूकता और संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहना होगा। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

Digital Women Trust


वहीं, पुलिस प्रशासन को जुलूस एवं विसर्जन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यकतानुसार फ्लैग मार्च कराने को कहा गया। प्रशासन की ओर से आम लोगों से भी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन की तैयारियों के साथ आमजन की जागरूकता और सहयोग से ही पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे।

Jehanabad News: Administration on alert for festivals; security reviewed from Puja pandals to immersion.

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़