DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बराबर गुफा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Jehanabad News: बराबर गुफा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
InShot_20260916_195050657

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध बराबर गुफा में आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की तैयारियों का जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Digital Women Trust

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्थल पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को ससमय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन हो सके।

बताया गया कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा और समर्पण तथा ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प को लेकर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ‘जनसेवा ही मुख्य सेवा’ के संदेश को जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों और आम लोगों तक पहुंचाना है।

अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसी क्रम में बराबर गुफा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्थल पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया।

Jehanabad News: ‘Aashirwad ka Diya’ event to be held at Barabar Caves; DM reviews preparations.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़