20 कंपनियाँ और 1500 से अधिक रिक्तियाँ, 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
जहानाबाद बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, पटना के निर्देशानुसार एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, जहानाबाद के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन 23 मई 2025 (शुक्रवार) को गांधी मैदान, जहानाबाद में किया जा रहा है। कार्यक्रम का समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस नियोजन मेला में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र के लिए कम से कम 10वीं पास से लेकर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के 1500 से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस आयोजन में लगभग 20 प्रतिष्ठित कंपनियाँ/नियोजक भाग लेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से Rajray Securex Pvt. Ltd., Fusion Finance Ltd., Nava Bharat Fertilizers LLP, LIC of India, Easyes Career Sourcing, Bombay Bazaar, Plan-G Industries आदि शामिल हैं।
इसके अलावा पांच सरकारी विभाग – पीएनबी आर-सेटी, जीएम डीआईसी, डीआरसीसी जहानाबाद, श्रम कार्यालय, और आईटीआई – भी अपनी योजनाओं की जानकारी देकर अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
प्रवेश की शर्तें एवं आवश्यक जानकारी:
- चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।
- प्रतिभागियों का एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी ने सभी इच्छुक युवाओं से अपील की है कि इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा बनें और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।
नोट: अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छाया प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड अवश्य लाएं।
Jehanabad News: A one-day job fair will be held at Gandhi Maidan on May 23
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












