DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सड़क पर बालू-गिट्टी गिरने से हुई भीषण दुर्घटना, तीन घायल

Jehanabad News: सड़क पर बालू-गिट्टी गिरने से हुई भीषण दुर्घटना, तीन घायल
https://hindibylines.wpcomstaging.com/2025/03/02/jehanabad-news-a-horrific-accident-occurred-due-to-sand-and-gravel-falling-on-the-road-three-injured/

जहानाबाद: जिले के शकूराबाद-जहानाबाद सड़क पर अमैन स्कूल के पास शनिवार की रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर बालू-गिट्टी गिरने के कारण दो बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और एक टेंपो चालक की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया।

घायलों की पहचान:
घायलों में शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुरहारी निवासी रितेश कुमार और सत्यम कुमार शामिल हैं, जो जहानाबाद से लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की पहचान ग्राम गुनाई बिगहा निवासी के रूप में हुई है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Digital Women Trust

सड़क सुरक्षा पर सवाल:
गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया था, लेकिन यह अभियान केवल कागजी खानापूर्ति तक सीमित रहा। सड़क पर बालू-गिट्टी, मिट्टी और अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री को तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़