जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के बभन टोली मोहल्ले से एक 51 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे बुधवार, 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के मोहल्लों, संभावित स्थानों और अन्य जगहों पर पूरी रात खोजबीन की गई, लेकिन सुनील कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका। उनके अचानक लापता होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने स्थानीय पुलिस से मामले में सहयोग की अपील करते हुए आम लोगों से भी सुनील कुमार की तलाश में मदद करने का आग्रह किया है। परिवार का कहना है कि सुनील कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, इसलिए उनके सुरक्षित होने को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बभन टोली, काको निवासी सुनील कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके परिजन बैजू महाराज उर्फ वैद्यनाथ महाराज को मोबाइल नंबर 9006129143 पर सूचना दें।
Jehanabad News: 51-year-old mentally ill man goes missing in Kako; family’s concern grows.



















