DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शेयर बाजार और काम के दबाव से तनाव में आकर 30 वर्षीय शिक्षक ने की आत्महत्या

Jehanabad News: शेयर बाजार और काम के दबाव से तनाव में आकर 30 वर्षीय शिक्षक ने की आत्महत्या
InShot_20250418_122538482

जहानाबाद जिले के गांधी मैदान स्थित खेल भवन के बगल में एक किराए के मकान में रह रहे 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय गोनवा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

बताया जाता है कि अभिषेक कुमार पिछले कई वर्षों से जहानाबाद शहर में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार को उनके कमरे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Digital Women Trust

परिजनों ने बताया कि अभिषेक हाल ही में शेयर बाजार में हुए भारी घाटे के बाद से गहरे मानसिक तनाव में थे। इसके साथ ही स्कूल के कामकाज और ऑफिस के दबाव को लेकर भी वे काफी चिंतित रहते थे। परिजनों ने बताया कि अभिषेक के व्यवहार में पिछले कुछ दिनों से तनाव के लक्षण दिखाई दे रहे थे। परिवार के लोगों ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार बढ़ते मानसिक दबाव ने उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। आत्महत्या के पीछे के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

परिजन का बयान: शेयर बाजार में भारी घाटा होने और ऑफिस के काम के तनाव के कारण अभिषेक मानसिक रूप से परेशान थे। हमने उन्हें संभालने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह इस सदमे को सह नहीं सके।”

Jehanabad News: 30-year-old teacher commits suicide due to stress from stock market and work pressure

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़