DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Jehanabad News: अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
InShot_20250418_071020002

जहानाबाद। जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में गुरुवार को एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र पंडित के रूप में हुई है। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही घोसी के एसडीपीओ संजीव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ ने बताया कि वे पीड़ित का बयान दर्ज करने आए थे, लेकिन घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया।

Digital Women Trust

इधर, घायल धर्मेंद्र पंडित ने बयान में आशंका जताई है कि जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते उन पर जानलेवा हमला हुआ है। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके पड़ोसियों के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। साथ ही, लड़की भगा कर शादी करने के कारण ससुराल पक्ष से भी तनाव बना हुआ था। उन्होंने शक जताया कि हमले के पीछे पाटीदार या ससुराल पक्ष के लोग हो सकते हैं।

पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। असली कारण क्या है, यह जांच और बयान के आधार पर सामने आएगा।
धर्मेंद्र पंडित, पीड़ित:
“मेरे पाटीदार और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। उन्हीं में से किसी ने मुझ पर जानलेवा हमला कराया है।”


धर्मेंद्र पंडित, पीड़ित:
“मेरे पाटीदार और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। उन्हीं में से किसी ने मुझ पर जानलेवा हमला कराया है।”

संजीव कुमार, एसडीपीओ, घोसी:
“हम पीड़ित का बयान लेने पहुंचे थे, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।”

डॉ. वीरेंद्र, चिकित्सक, सदर अस्पताल:
“युवक को गोली लगी थी। प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।”

Jehanabad News: Unknown criminals shot a young man, his condition is critical


AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़