
जहानाबाद: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना और मन्त्रा फॉर चेंज के संयुक्त तत्वावधान में बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि NEP 2020 ,कक्षा में विद्यार्थियों को करके सीखने के महत्व पर जोर देता है और इसी के आलोक में पूरे बिहार में यह कार्यक्रम इस वर्ष जुलाई से प्रारंभ हुआ है,जिसके तहत बच्चे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुए पाठ्य पुस्तक के किसी टॉपिक पर हर महीने 5 दिनों में एक प्रोजेक्ट तैयार करते हैं तथा उसके बाद दीक्षा एप्प पर अपने प्रोजेक्ट को माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट कार्यक्रम के तहत अपलोड करते हैं। जहानाबाद जिला द्वारा जुलाई से सितंबर तक प्रोजेक्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त पर पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में SCERT की संयुक्त निदेशक, रश्मि प्रभा और BEPC के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रंजन सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यशाला में जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व शिक्षक शिक्षा समन्वयक मृदुलता, तकनीकी टीम के सदस्य पवन कुमार और राजीव कुमार कर रहे थे ,जिन्होंने प्रशस्ति पत्र को जहानाबाद के गणित/विज्ञान शिक्षकों के मेहनत का प्रतिफल बताते हुए कहा कि जिला आनेवाले महीनों में और भी बेहतर करने का प्रयास करेगा। जिला के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रश्मि रेखा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुष्मिता भारद्वाज ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आनेवाले महीनों में इसे और प्रभावी ढंग से आयोजित करने की बात कही। बताते चले की जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा शिक्षा विभाग के स्तर से जारी किए जाने वाले निर्देशो के आलोक में, जिला में शिक्षा मानकों के अनुरूप बच्चों को हासिल हो तथा इसमें नवाचार से लेकर विज्ञान एवं खेलकूद सभी विषयों का समावेश हो ,इन पर काम किया जा रहा है तथा इन्हें सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समीक्षा की जा रही है।प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में जिला को मिले इस सम्मान के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा भी इसमें बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने वाले शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को बधाई दी गई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












