
जहानाबाद, 30 दिसम्बर, 2024: उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उद्योग एवं बैंकर्स की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में कुछ बैंकर्स अनुपस्थित पाए गए, जिसके उपरांत अनुपस्थित बैंकर्स को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।


मासिक समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 90 के विरुद्ध 85 की अब तक स्वीकृति हुई है तथा 31 लाभुकों का भुगतान किया गया है। समीक्षा में पाया गया कि विगत माह के मासिक बैठक में भी बैंकों को 85 लाभुकों का ऋण स्वीकृत था, जिसके लिए बैंकर्स द्वारा आश्वासन दिया गया था कि माह दिसम्बर तक शत् प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा परन्तु एक माह बीत जाने के उपरांत भी कोई भी प्रगति नहीं पाई गई, जिसके लिए उप विकास आयुक्त द्वारा खेद एवं असंतोष व्यक्त किया गया तथा सख्त निर्देश दिया गया कि दो सप्ताह के अंदर लक्ष्य प्राप्त कर लें।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के समीक्षा में पाया गया कि विगत माह के मासिक बैठक में 53 ऋण स्वीकृत दी गई थी, जबकि एक माह बीत जाने के बाद मात्र 07 ऋण की और स्वीकृति दी गई है, जबकि कुल लक्ष्य 140 है, जिसके लिए एक माह का समय दिया गया है। उक्त बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी एवं अन्य बैंकर्स उपस्थित थे
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












