
जहानाबाद गांधी मैदान स्थित “बचपन प्ले स्कूल” में आज “डांडिया उत्सव” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । साथ ही विद्यालय की 9 छात्राओं ने अलग-अलग देवी यानी “मां दुर्गा” के नौ रूपों को वरण की हुई एक अलग ही अलौकिक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी । बचपन के सभी बच्चों की माताओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा देवी के उन नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना की गई, आरती के थाल के साथ विधिवत देवी वंदना गीत गाए गए तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।
आज के इस दृश्य को देखकर कोई कह नहीं सकता था कि इस तरह का विहंगम दृश्य किसी स्कूल के द्वारा भी प्रस्तुत किया जा सकता है । पर “बचपन” ने ऐसा कर दिखाया । कुछ माताओं के तो उनके अपनी ही बच्ची का देवी रूप में पूजे जाते हुए देखकर उनके अश्रु रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे । पर ये आंसू ख़ुशी के थे और बचपन के प्रति कृतज्ञता के भी ।

देवी के नौ रूपों में जिन छात्राओं ने आज के कार्यक्रम को विहंगम बनाने में अपना योगदान दिया उनमें हैं :- गौरी सिंह, अंशिका सिंह, वर्णिका सिंह, मुस्कान शर्मा, आश्वी सिंह, दिविषा भारती, दीप्ति राज एवं अहाना गुप्ता ।
इस कार्यक्रम के बाद बच्चों की माताओं के लिए खास बचपन परिवार की ओर से “डांडिया उत्सव” का भी आयोजन किया गया था । जिसमें सभी माताएं ( महिलाएं) पारंपरिक परिधान में बचपन के प्रांगण को सुशोभित कर रही थी । बचपन की शिक्षिकाओं के साथ माता ने आज घंटो गरवा की धुन पर डांडिया किया । माताएं आज के आयोजन को लेकर कितनी खुश थीं उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता । कुछ तो अपना उद्गार व्यक्त करते हुए मीडिया के माइक को छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहीं थीं । सबके मुंह पर सिर्फ एक ही बात थी की बचपन और बचपन की शिक्षिकाओं के अलावा कोई और इतने बड़े कार्यक्रम को इतनी सरलता के साथ संपन्न नहीं करा सकता । धन्य है बचपन और धन्य हैं यहां की शिक्षाएं ।
आज के कार्यक्रम में आए तमाम लोगों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या ( काउंसलर) शिक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह का आयोजन हम बच्चों में अपने धर्म, परंपरा और आस्था के प्रति जानकारी एवं सुदृढ़ता लाने के लिए करते हैं, जिसका परिणाम बहुत ही अद्भुत होता है ।

आज के कार्यक्रम को लोगों ने सराहा है, सबको पसंद आया है । हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अगले वर्ष भी इस तरह का कार्यक्रम हम अवश्य ही आयोजित करेंगे और इससे भी बहुत बड़े रूप में करेंगे, ताकि विद्यालय से जुड़ी महिलाओं के साथ-साथ जिले के और महिलाओं को भी इस तरह का माहौल, मौका और आनंद मिल सके ।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन शिक्षिकाओं ने अपना अथक योगदान दिया है उनमें हैं :- रंजू कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव, स्वाति कुमारी एवं अनीशा कुमारी ।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












