DW Samachar – Header
BREAKING

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज अहले सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू … Read more

IMG-20221010-WA0003
Jammu and Kashmir: Two terrorists killed in an encounter in Anantnag
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज अहले सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है।
लेकिन जब सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तब उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। कई बार आत्मसमर्पण के मौके दिए जाने के बाद भी आतंकी लगातार फायरिंग करते रहे।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बलों ने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश और निकास के सभी रास्ते सील कर दिए हैं। गोलीबारी में सोमवार की सुबह दो आतंकवादी मारे गए, मारे गए उग्रवादियों की पहचान और समूह से जुड़े होने का पता लगाया जा रहा है।

बता दें कि इसके पहले 5 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए थे। इसमें जैश ए मोहम्मद के तीन व लश्कर ए ताइबा का एक दहशतगर्द थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़