DW Samachar – Header
BREAKING

Apple iPhone 18 Pro, Pro Max: Apple ने नए मॉडल्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max किए लॉन्च: जानें कैसी रहेगी इसकी बैटरी लाइफ और फीचर्स…

iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च हो गए हैं। जानें A20 Pro चिप, 48MP कैमरा, बैटरी, C2 मॉडेम, कीमत और नए फीचर्स की पूरी जानकारी। iPhone 18 Pro, Pro Max: Features & Price iPhone के लिए शौक रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Apple ने नए ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपने … Read more

iPhone 18 Pro, Pro Max: Features & Price

iPhone 18 Pro और Pro Max लॉन्च हो गए हैं। जानें A20 Pro चिप, 48MP कैमरा, बैटरी, C2 मॉडेम, कीमत और नए फीचर्स की पूरी जानकारी।

iPhone 18 Pro, Pro Max: Features & Price

iPhone के लिए शौक रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Apple ने नए ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में अपने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दो मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। iPhone 18 के ये दोनों मॉडल पिछले साल के iPhone 17 Pro मॉडल के मुकाबले बेहतर हार्डवेयर अपग्रेड ऑफर कर रहे हैं।
एप्पल के लेटेस्ट जेनरेशन A20 Pro चिपसेट से लैस हैं और इनमें कंपनी का नया इन-हाउस C2 मॉडेम भी देखने को मिल रहा है।

Digital Women Trust

iPhone के इस बार के प्रो मॉडल्स में बेहतर बैटरी लाइफ भी देखने को मिल रही है, जहां iPhone 18 Pro में इस बार 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिल रहा है जबकि iPhone 18 Pro Max में तो 30 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलने वाला है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज में Apple की नई A20 Pro चिप दी गई है। कंपनी ने प्रोसेसिंग पावर और पावर एफिशिएंसी को बेहतर बनाया है। साथ ही फोन में Apple Intelligence और Siri AI से जुड़े फीचर्स भी मिल रहे हैं।

दोनों डिवाइस में नए Vapor Chamber कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या दूसरे हेवी टास्क के दौरान फोन के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

6.3 और 6.9 इंच के डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में आपको 6.3 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगी। इस बार डिजाइन में प्रीमियम फिनिश के साथ नए कलर ऑप्शन भी पेश किए गए हैं। इनमें खास तौर पर Burgundy शेड काफी अलग नजर आ रहा है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो iPhone 18 Pro सीरीज का कैमरा भी इस बार काफी जबरदस्त फीचर्स लेकर आया है। फोन में 48MP Fusion Main Camera मिल रहा है, जिसमें Variable Aperture का सपोर्ट मिल रहा है। इससे कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन के हिसाब से सेंसर में आने वाली लाइट को एडजस्ट कर सकेगा।

इसके अलावा कंपनी ने Fusion Telephoto फीचर पेश दिया है, जो 4x/8x टेलीफोटो शूटिंग पावर पर फोकस करता है। Apple ने फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Photographic Styles और Texture Control फीचर्स भी ऐड किए हैं।
इसके अलावा कंपनी ने Fusion Telephoto फीचर पेश दिया है, जो 4x/8x टेलीफोटो शूटिंग पावर पर फोकस करता है। Apple ने फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Photographic Styles और Texture Control फीचर्स भी ऐड किए हैं।

बैटरी और चार्जिंग भी पहले से बेहतर

Apple ने नए मॉडल्स में बैटरी बैकअप को भी बेहतरीन कर दिया है। कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro 24 घंटे तक और iPhone 18 Pro Max 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। फास्ट वायर्ड चार्जिंग के जरिए कम टाइम में फोन चार्ज भी हो जाएंगे।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत

कीमत की बात करें तो iPhone 18 Pro (256GB) की शुरुआती कीमत $1,199 रखी गई है, जबकि iPhone 18 Pro Max (256GB) मॉडल की कीमत $1,299 से शुरू होती है। भारत में इनकी कीमत अलग हो सकती है, क्योंकि यहां टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और अन्य लागतों का असर पड़ता है।

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है।
ओवरऑल कहें तो iPhone 18 Pro सीरीज में एप्पल ने कैमरा, AI, परफॉर्मेंस, बैटरी और कूलिंग को एक साथ अपग्रेड किया है, जिससे ये दोनों डिवाइस कंपनी की अब तक की सबसे फीचर-पैक प्रो सीरीज फोन्स में शामिल हो गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़