DW Samachar – Header
BREAKING

International passengers no longer required to submit Air Suvidha on arrival

केंद्र ने खत्म की अनिवार्यता, विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फॉर्म नहीं भरना होगा
New guideline for international passengers

केंद्र ने खत्म की अनिवार्यता, विदेश से भारत आने वाले यात्रियों को एयर सुविधा फॉर्म नहीं भरना होगा

New guideline for international passengers
International passengers no longer required to submit Air Suvidha on arrival
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सोमवार को भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरने की शर्त को खत्म कर दिया है। एयर सुविधा फॉर्म भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अनिवार्य रूप से भरना होता था। सरकार ने एक नोटिस में कहा है कि भारत आने वाले विदेशी यात्रियों को अब सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी। ये फैसला आधी रात से लागू हो गया है। सरकार ने घोषणा की कि कोरोनो वायरस के मामलों में गिरावट और विश्व स्तर पर और भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में महत्वपूर्ण प्रगति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सभी हवाई यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होता है। वेबसाइट के अनुसार, फॉर्म स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनिवार्य रूप से भरा जाता है। इसके जरिए सभी विदेशी यात्रियों अपनी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति प्रस्तुत करते है। यात्रियों को बोर्डिंग से पहले फॉर्म भर सकते हैं। भारत की यात्रा करते समय कई कोविड-19 प्रतिबंध थे। उनमें से एयर सुविधा फॉर्म उनमें से एक था।बता दें कि कोरोना महामारी के चरम के दौरान केंद्र सरकार ने 2020 में एयर सुविधा पोर्टल को शुरू किया था। इसके जरिये विदेश से भारत आने वाले यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था। इनमें यात्रियों के मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, पासपोर्ट डिटेल्स, कहां जा रहे हैं, कहां रूकने वाले हैं की जानकारी भरवाई जाती थी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़