
देश की 20 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी वाले फ्लाइट्स की सूची में इंडिगो एयरलाइंस की 10 और विस्तारा की 10 उड़ानें हैं। जिन विमानों में बम की धमकी मिली हैं, उनमें ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय हैं।
किन-किन विमानों को धमकी
- इंडिगो की 6ई-63 दिल्ली-जेद्दा
- इंडिगो की 6ई-12 इंस्ताबुल-दिल्ली
- इंडिगो की 6ई-83 दिल्ली दमदम
- इंडिगो की 6ई-65 कोझिकोड जेद्दा
- इंडिगो की 6ई-67- हैदराबाद जेद्दा
- इंडिगो की 6ई-77- बेंगलुरु जेद्दा
- इंडिगो की 6ई-18- इंस्ताबुल मुंबई
- इंडिगो की 6ई-164- मैंगलोर मुंबई
- इंडिगो की 6ई-118- लखनऊ पुणे
- इंडिगो की 6ई-75- अहमदाबाद जेद्दा
धमकियों का सिलसिला एक सप्ताह से जारी
बता दें कि पिछले करीब एक हफ्ते में भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित 100 से अधिक उड़ानों में बम रखा होने की धमकियां मिली हैं। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि बम की धमकियां भले ही अफवाह हों, लेकिन ऐसी चीजों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस बीच, सरकार विमानन कंपनियों को मिल रहीं बम की धमकियों से निपटने के लिए कार्रवाई की योजना बना रही है, जिनमें ऐसी धमकी देने वालों के नाम उड़ान-निषिद्ध सूची में डालना शामिल है।
सोमवार को भी मिली थी धमकी
हाल ही में सोमवार को भी विमानों में बम की धमकी मिली थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को विमानन कंपनी की चार उड़ानों- 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75, (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले थें।
विमानन कंपनी की ओर से जारी चार अलग-अलग बयानों के अनुसार, इन उड़ानों से यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।
वहीं इस बात की पुष्टि करते हुए
एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया की उन्हें सोमवार को संचालित विमानन कंपनी की कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया और नियामक प्राधिकारियों एवं सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।
इसके अलावा विस्तारा के प्रवक्ता ने भी बताया कि सोमवार को संचालित उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया के जरिए सुरक्षा संबंधी धमकियां मिलीं हैं। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, हमने संबंधित प्राधिकारियों को तत्काल सूचित किया तथा हम उनके निर्देशानुसार सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।
क्या है विमानन सुरक्षा नियम
सरकार विमानन सुरक्षा नियमों और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैर-कानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 में संशोधन करने की योजना बना रही है जिसके तहत विमान के जमीन पर होने के दौरान अपराधों के संबंध में अदालत के आदेश के बिना जांच शुरू की जा सकती है और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















