
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
वेस्टइंडीज दौरे पर 3 अगस्त से होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई है। सूर्य कुमार यादव को उप कप्तान बनाया गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा को पहली बार मौका मिला है। दूसरी ओर आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप स्कोरर रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार टीम में वापसी कर ली है। संजू ने आखिरी मुकाबला जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। अब वह टीम में फिर वापसी करेंगे। वर्मा, जायस्वाल और मुकेश कुमार के पास डेब्यू का मौका
तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और बिहार के फास्ट बॉलर मुकेश कुमार को स्क्वाड में शामिल किया गया है। इन तीनों प्लेयर्स के पास इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका है।
पिछले साल 2022 में फरवरी में वेस्टइंडीज ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान ही आवेश खान और रवि बिश्नोई ने अपना टी-20 डेब्यू किया था। 3 अगस्त से त्रिनिदाद में ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी शुरू हो जाएगी। गुयाना में 6 और 8 अगस्त को दूसरा और तीसरा टी-20 मैच होगा। अमेरिका के लॉडरहिल (अमेरिका) में 12 और 13 अगस्त को चौथा और पांचवां टी-20 मैच खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम 8 बजे से शुरू होंगे।

इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान) , संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












