DW Samachar – Header
BREAKING

India’s envoy to US hands over Padma Bhushan to Sundar Pichai

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्मभूषण पुरस्कार से किया सम्मानित, सामान लेने के बाद देश के लिए लिखा- भावुक पोस्ट
India\'s envoy to US hands over Padma Bhushan to Sundar Picha

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्मभूषण पुरस्कार से किया सम्मानित, सामान लेने के बाद देश के लिए लिखा- भावुक पोस्ट

India’s envoy to US hands over Padma Bhushan to Sundar Pichai
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। ‌ यह पुरस्कार में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह सिंधू ने दिया। गूगल के सीईओ को व्यापार और उद्योग श्रेणी में साल 2022 के लिए प्रतिष्ठित पद्मभूषण अवार्ड मिला। पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। मदुरै में जन्मे पिचाई ने शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर भारतीय राजदूत संधू ने ट्विटर पर कहा कि सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई।

मदुरै से माउंटेन व्यू तक सुंदर की प्रेरणादायक यात्रा भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत और भारतीय प्रतिभा की पुष्टि करती है। पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने बड़े ही भावुकता से अपने ब्लॉग में कहा कि, वह पद्म भूषण देने और उनकी मेजबानी करने के लिए भारतीय राजदूत संधू और को धन्यवाद देना चाहते हैं। इसके लिए वह भारत सरकार और भारत के लोगों के बहुत अभारी हैं और उनके प्रति अपनी तरफ से अपार सम्मान व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही सुदंर पिचाई ने लिखा कि, भारत उनका एक हिस्सा है। वह जहां भी जाते हैं, इसे अपने साथ ले जाते हैं। पिचाई ने कहा कि तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है। भारत में किए गए नवाचार डिजिटल भुगतान से लेकर आवाज प्रौद्योगिकी तक दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। पिचाई ने कहा कि व्यवसाय डिजिटल बदलाव के अवसरों को भुना रहे हैं, और पहले से कहीं अधिक लोगों की इंटरनेट तक पहुंच है, जिसमें ग्रामीण गांव भी शामिल हैं। पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक उत्प्रेरक रहा है और मुझे गर्व है कि गूगल ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है। उन्होंने अपने स्वीकृति भाषण के दौरान कहा, हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है। और उस अनुभव ने मुझे गूगल के रास्ते पर और दुनिया भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया। मुझे आगे काफी मौके नजर आ रहे हैं। इस साल 25 जनवरी को सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण देने का एलान किया गया था। उन्हें व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। माइक्रोसॉफ्ट से सीईओ सत्य नडेला को भी इसी क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़