DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Indian Railways to run 100 trains form 1 June 2020

Tatkal Ticket New Rules: What Will Change from July 15?

रेलवे ने शुरू की 1 जून से चलने वाली ट्रेनों की बुकिंग….

भारतीय रेलवे ने को 100 जोड़ी यात्री ट्रेन की सूची जारी की जिनका परिचालन एक जून से होने वाला है। इनमें दूरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों में एसी और गैर एसी, दोनों तरह के कोच होंगे जो पूरी तरह से आरक्षित होंगे।

इनमें सामान्य श्रेणी का डब्बा भी पूरी तरह से बैठने के लिए आरक्षित होगा,इनमें कोई भी कोच अनारक्षित नहीं होगा और इन ट्रेनों का किराया समान्य होगा। इनके लिए आज सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन ट्रेनों के लिए ई टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप से ही जारी किए जाएंगे। इनके लिए आरक्षण केंद्रों या रेलवे स्टेशनों से कोई टिकट जारी नहीं की जाएगी।

वेटिंग लिस्ट वाले टिकट धारकों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होगी और ना ही इन ट्रेनों के लिए कोई अनारक्षित टिकट नहीं जारी किए जाएंगे और ना ही ट्रेन पर सवार होने के बाद कोई टिकट दिया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News