DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

भारतीय फिरकी में उलझे अफ्रीकी बल्लेबाज, भारत ने 7 विकेट से मैच जीत किया सीरीज 2-1 से अपने नाम

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा आखिरी और निर्णायक मुकाबला, स्थान दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम ऐसा लगा मानों इस मैच का निर्णय बारिश ही करने वाली है। बारिश मेहरबान जरुर रही लेकिन शायद भारतीय गेंदबाजों ने बड़ी बेरुखी दिखाई अफ्रीकी बल्लेबाजों के साथ और पूरी टीम ऐसे बिखरी जैसे बारिश की बुंदें हो। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और मात्र 27.1 ओवर में पूरी टीम ऑल आउट हो गई।

भारत ने टॉस जीत कर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया और देखते ही देखते अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की फीरकी में फंसते चले गए। कुलदीप यादव, वाशिगंटन सुंदर और फिर शहबाज अहमद ने जिस तरह से अफ्रीकी बल्लेबाजों को फंसाया उसका जवाब उनके पास था ही नहीं। अफ्रीकी बल्लेबाजों को पता ही नहीं चला कि आखिर भारतीय तिगड़ी की फिरकी का काट क्या है। हेनरी क्लासेन को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों के सामने सहज नहीं दिखा और यही कारण है कि पूरी टीम 99 रन के टोटल योग पर आउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 शानदार विकेट झटके। इसके अलावा शहबाज अहमद, वाशिगंटन सुंदर और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट झटक कर अफ्रीकी गेंदबाजों को बैकफूट पर ला दिया। 100 रनों का लक्ष्य का सामना करने उतरी भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल और कप्तान शिखर धवन ने शुरुआत की लेकिन धवन एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 14 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पिछले मैच में शानदार फॉर्म में आए ईशान किशन ने भी कुछ खास नहीं किया और 10 रन बनाकर चलते बने। लेकिन एक छोर पर शुभमन गिल का जादू चलता रहा और उन्हें साथ मिला श्रेयस अय्यर का जिन्होंने 23 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहें।

शुभमन गिल जब टीम को सिर्फ 3 रनों की जरुरत थी तो वे आउट हो गए और साथ ही उन्होंने एक डिजर्ब अर्धशतक भी मिस कर दिया। 49 रनों की अपनी शानदार पारी में आठ बेहतरीन चौके लगाए। भारत ने इस तरह से यह मैच 7 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने एक बार फिर से दिखाया कि वे हार के बाद कमबैक करना जानती है और क्या खुब करके भी दिखाया है। पिछले छह सालों में उसने कई बार यह काम किया है और वही सिलसिला अभी भी जारी है। अब सभी को इंतजार है अगला पड़ाव जो टी20 वर्ल्ड कप है और पाकिस्तान के खिलाफ 28 अक्टूबर को होने वाले मैच में भारतीय टीम उतरने वाली है।


अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News