DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

INDvsSA- साउथ अफ्रीका के साथ शुरू हो रहे पहले एकदिवसीय में क्या हो सकता है प्लेइंग इलेवन

India vs South Africa T20I Playing XI
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और साउथ अफ्रीका। भारत टी20 सीरीज 2-1 से जीतकर अब नए जोश के साथ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलने उतर रहा है। लेकिन इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भर चुके हैं, ऐसे में शिखर धवन की अगुवाई में इस वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे। बीसीसीआई ने इस 8 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया था, मगर पहले वनडे के लिए 11 खिलाड़ी चुनने के लिए धवन को काफी माथापच्ची करनी होगी।

शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज शिखर धवन करने वाले हैं। और तीसरे नम्बर पर टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर उतरेंगे। अब इसके बाद अय्यर टी20 वर्ल्ड कप टीम के स्टैंडबाय का हिस्सा हैं, ऐसे में टीम चाहेगी कि यह खिलाड़ी मैच प्रैक्टिस में रहे। इसके अलावा ईशान किशन, संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी संभालते हुए नजर आ सकते हैं। टीम में रजत पाटीदार, मुकेश कुमार और शहबाज अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को भी पहली बार चुना गया है, लेकिन आज के मुकाबले में इन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लगता है।

अगर बात बॉलिंग की करें तो दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज जहां तेज गेंदबाजी का डिपार्टमेंट संभालेंगी, वहीं स्पिनर बॉलिंग का जिम्मा कुलदीप यादव के साथ रवि बिश्नोई के कंधों पर होगा। पाटीदार, मुकेश और शहबाज के अलावा आज के मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान को भी बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI- शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज हो सकते हैं।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News